इटारसी। इनरव्हील क्लब एवं चिरायु मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 13 नवंबर, सोमवार को दोपहर 12 बजे से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में होगा।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती संध्या संतोष सोनी ने बताया कि शिविर में नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ और सर्जरी विशेषज्ञ नि:शुल्क सेवाएं देंगे। सभी मरीजों के आपरेशन, जांच, पलंग एवं भोजन की व्यवस्था चिरायु अस्पताल नि:शुल्क रहेगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन शिविर स्थल पर सुबह 11 से 1 बजे तक होंगे तथा शिविर दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा।
कैंप संयोजक श्रीमती मिनौती बनर्जी ने बताया कि शिविर में नाक, कान, गला एवं होंठ से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों, पेट संबंधी, पेशाब संबंधी, बच्चे-बूढ़ों संबंधी, लकवा, मंदबुद्धि बालकों का विशेष इलाज सहित खून-पेशाब की सभी जांच मुफ्त होंगी। सचिव मीना मूरावाला ने बताया कि मरीजों को दवाओं का खर्च स्वयं वहन करना होगा, यदि पुरानी जांच हुई हैं तो रिपोर्ट शिविर में साथ लाएं, गरीबी रेखा का कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति है तो लाएं। आपरेशन योग्य मरीजों को उसी दिन बस से नि:शुल्क भोपाल ले जाया जाएगा तथा उपचार के बाद मरीजों को स्वयं के व्यय पर वापस आना होगा।
नि:शुल्क रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








