इटारसी। संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत आज शाम नपा कार्यालय की छत पर फाइन वर्क समाजसेवी संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूल संचालकों और प्राचार्यों के लिए विशेष तौर से आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने संदेश दिया कि कचरा सड़कों पर न फैकें, डस्टबिन का प्रयोग करें और गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में ही डालें।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, एचआई आरके तिवारी, स्वच्छ सर्वेक्षण समन्वयक कमलकांत बडग़ोती, जगदीश पटेल सहित नगर पालिका स्टाफ भी मौजूद था। कलाकारों ने शौचालय के उपयोग करने, कचरा वाहन में कचरा देने, स्वच्छता के नाम पर दिखावा न करके ठोस पहल करने जैसे कई संदेश दिए। उन्होंने आमजन से भी स्वच्छ सर्वेक्षण में भागीदारी निभाने का अनुरोध किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया संदेश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








