इटारसी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की यादगार के तौर पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में रखी एम्बुलेंस सहेजी जाएगी और अस्पताल के गेट के सामने के तिराहे का नामकर नेताजी के नाम पर करने की मांग कांग्रेस सेवादल द्वारा की जाएगी। इसके लिए सेवादल हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगा।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेस सेवादल सरकारी अस्पताल में कचरे में पड़ी उस एम्बुलेंस को धरोहर के रूप में सहेजने का अभियान प्रारंभ करेगा जिसमें नेताजी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। सेवादल अस्पताल के सामने तिराहे का नाम भी नेताजी के नाम पर करने की मांग के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाएगा और एक ज्ञापन प्रभारी मंत्री और कलेक्टर को सौंपेगा। 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती है। कांग्रेस सेवादल ने शासकीय चिकित्सालय में जीर्ण-शीर्ण हालत में कचरे में पड़ी एम्बुलेंस को नेताजी की स्मृति में धरोहर के रूप में सहेजने का निर्णय लिया है।
सेवादल के जिलाध्यक्ष शेष मेहरा ने कहा है कि आजादी के पूर्व नेताजी जब जबलपुर में त्रिपुरी कांग्रेस के सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे तो उनका अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद इसी एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया था। आज इस एम्बुलेंस को कचरे में पड़ा छोड़ दिया है। सेवादल 23 जनवरी को जयस्तंभ चौक पर एक अभियान चलाएगा। स्कूल और कालेजों में भी यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। सेवादल के प्रदेश सचिव अवध पांडेय, नगर अध्यक्ष दीपक धर ने भी इस अभियान में जनता से सहयोग का अनुरोध किया है।
नेताजी सुभाष की याद में एम्बुलेंस सहेजी जाएगी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








