जान से मारने की धमकी दी
इटारसी। नेशनल हाईवे पर यादव ढावा के सामने खेड़ा पर एक वाहन चालक ने एक छात्र को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने वाहन चालक पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यादव ढाबा के सामने खेड़ा पर वाहन क्रमांक एमपी 05, एमएम 0563 के चालक ने कमल पिता धनराज चौधरी 35 वर्ष निवासी तारारोड़ा को तेज गति से चलाते हुए टक्कर मार दी। युवक को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में उपचार दिया गया।
शनि मंदिर के पास पुरानी इटारसी में एक युवक ने एक ग्रामीण को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामलाल पिता रामनाथ बरकुल 45 वर्ष निवासी देहरी ने शिकायत दर्ज करायी है कि जुझारपुर निवासी गोविन्दा परदेसी ने शनि मंदिर के पास पुरानी इटारसी में उसे गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।
नेशनल हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








