---Advertisement---

न्यूज अपडेट : बच्चों की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी

By
On:
Follow Us

इटारसी। बच्चों की आड़ में गांजे की तस्करी करने वाली एक महिला को आज सिटी पुलिस ने एनएच 69 से गिरफ्तार किया है। महिला गर्भवती है और उसकी एक ढाई वर्ष की बेटी भी है, जो आज पुलिस थाने में उसके साथ ही थी। पुलिस का कहना है कि महिला बच्चों की आड़ लेकर तस्करी करती थी। उसका पति उससे यह काम कराता है।
एसडीओपी अनिल शर्मा और टीआई रामस्नेह चौहान ने बताया कि आज भैरव बाबा मंदिर के पास धौंखेड़ा तिराहे से महिला नाजिया अली पत्नी लक्ष्मण रैकवार 26 वर्ष निवासी पुरानी इटारसी के पास रखे थैले की तलाशी ली तो उसमें गांजा था जो कहीं बेचने के लिए जाने की फिराक में थी। जब्त गांजे की कीमत 50 हजार रुपए बतायी जा रही है।

आंध्रा से आता है गांजा
महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास गांजा आंध्रप्रदेश से आता है। इसकी खेप बैतूल, भोपाल या इटारसी कहीं भी उतारी जाती है। वह दूर-दूर तक गांजा बेचने जाती है। उसका पति उससे यह काम कराता है। शहर में सब्जी बाजार और पत्ती बाजार क्षेत्र में यह सबसे अधिक माल खपाती है। इसके अलावा पुरानी इटारसी व अन्य जहां गांजा पीने वालों की संख्या अधिक है, यह सीधे माल पहुंचाता है।

महिला है केवल मोहरा
पुलिस का कहना है कि यह महिला केवल मोहरा है, उसका पति उससे यह काम कराता है। पुलिस उसके पति लक्ष्मण रैकवार पर भी नजर रख रही है। महिला के साथ उसके बच्चे होने के कारण इस पर संदेह नहीं होता था। आज मुखबिर की सूचना पर इसे पकड़ा है। महिला के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के कार्रवाई की है। महिला को गिरफ्तार करने वाली टीम में टीआई रामस्नेही चौहान, सब इंस्पेक्टर अंजना भलावी, राकेश सरयाम, आरक्षक गुलशेर, भूपेश मिश्रा, हेमंत तिवारी, अरविंद चौबे आदि शामिल थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.