इटारसी। पुलिस ने शहर के दो थोक पटाखा विक्रेताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। एसपी अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन में एएसपी शशांक गर्ग के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय परिसर में स्थित काम्पलेक्स में स्थित एक दुकान पर छापामारा। यहां अवैध रूप से दुकान में रखे पटाका विक्रय करते पाया जाने से पटाखा जब्त कर अभियुक्त प्रकाश जैन पिता कमल जैन उम्र 36 साल निवासी ईदगाह मोहल्ला, गांधीनगर इटारसी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9 ख (ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी तरह से मुखबिर की सूचना पर जमानी वालों की चाल इटारसी में छापामार कार्यवाही कर रोहित अजमानी पिता राजेन्द्र उम्र 27 साल से पटाखे जब्त कर विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9 ख (ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
पटाखा विक्रेताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया पुलिस ने
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








