इटारसी। मंगलवार की रात अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हुए फौजी मनोज यादव को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
रेल आवासीय क्षेत्र नयायार्ड से लगे रामनगर में मंगलवार की रात आर्मी जवान मनोज यादव ने अपनी पत्नी साधना यादव 35 वर्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ तीन-चार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। विवाद का कारण बताया जा रहा है घायल साधना को पहले सरकारी फिर निजी अस्पताल में उपचार के लिए परिजनों ने भर्ती कराया। हमले के बाद फौजी पति मनोज यादव घर से फरार हो गया था। सिटी पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को न्यूयार्ड में ही ढूंढ निकाला। पुलिस के अनुसार मेघालय शिलांग में आर्मी में तैनात आरोपी मनोज यादव को आईपीसी की धारा 294, 307 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। घायल साधना की हालत में अब सुधार बताया गया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पत्नी को चाकू मारकर भागा जवान गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com