---Advertisement---

पहली बार नरवाई मामले में बड़ी कार्रवाई

By
Last updated:
Follow Us

पूर्व जनपद सदस्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित कई दिग्गजों पर कार्रवाई
इटारसी। संभवत: जिले में यह पहला अवसर होगा, जिसमें नरवाई जलाने के मामले में इतनी बड़ी संख्या में किसानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई हो। ऐसा कारनामा किया है, रामपुर पुलिस ने। पटवारी रूपेन्द्र सिंह पिता शिवनाथ बघेल की शिकायत पर। नरवाई जलाने के मामले में 32 लोगों पर एक साथ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
रामपुर पुलिस के अनुसार पटवारी रूपेन्द्र सिंह पिता शिवनाथ बघेल 30 वर्ष, निवासी तहसील कार्यालय इटारसी की शिकायत पर आरोपियों द्वारा पटवारी हल्का नंबर 29 ग्राम सनखेड़ा में खेत की नरवाई में आग लगाने पर से आपदा के समय लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 32 किसानों पर 435 भादवि एवं 56 आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीद्ध किया है।
इन किसानों पर मामले
पुलिस ने पटवारी रूपेन्द्र सिंह की शिकायत पर किसान अशोक पिता राजाराम पटेल, गुल्लू उर्फ मदन पिता राजाराम, मनमोहन पिता मिश्रीलाल चौधरी, प्रेमराज वल्द मूलचंद चौरे, अभिषेक गालर चांदौन, सतीश कुमार पिता नन्हेंलाल, गुल्लनबाई, लक्ष्मीनारायण चौधरी पिता धूरिया, छोटेवीर वल्द शीतलदास चौधरी, कैलाश वल्द मोहनदास बड़कुर (पूर्व जनपद सदस्य), गुलाब बाई लालता प्रसाद चौधरी, शालिगराम वल्द नन्हेंलाल, हरेन्द्र कुमार वल्द मोहनदास मलैया, भगवती वल्द घासीराम चौरे, सुरेन्द्र सिंह वल्द विश्वनाथ सिंह भदौरिया, मुकेश कुमार पिता लक्ष्मीनारायण चौधरी तारारोड़ा, अनुराग वल्द लालता प्रसाद चौरे, मंगली प्रसाद वल्द हरिदास चौरे, राजकुमार चौरे, हरीश वल्द रामनाथ मेहतो घाटली, दामोदर चौधरी (इटारसी के कांग्रेस नेता हैं), रणजीत सिंह पिता विश्राथ सिंह भदौरिया, आलोक कुमार पिता शिवकुमार वर्मा, रेखाबाई पत्नी नटवर बड़कुर, राजकुमार बड़कुर, अंतराम वल्द रघुनंदन पटैल, विनोद वल्द दुलारे प्रसाद चौधरी, दौलतराम पिता हरप्रसाद पटेल, राजीव पिता दयाशंकर तिवारी इटारसी, रामदास पिता प्रहलाद चौरे, गौरीशंकर पिता मनफूल परदेशी सोमलवाड़ाखुर्द, प्रवीण कुमार के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.