होशंगाबाद। नगर पालिका की महती योजना नगर के समस्त ओपन विद्युतीकरण लाइनों को अब अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण में बदलने की है। जिसके लिए आज नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कंपनी के अधिकारी और नपा अधिकारियों ने स्थल देखा और अधीनस्थ अधिकारियों को सर्वे प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके लिए पांच करोड़ का बजट रखा है।
नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि नगर के कई क्षेत्रों में बेतरतीब तरीके से विद्युत लाइन है, जिसके चलते कई बार शार्टसर्किट हो जाने से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा वृक्ष लगाने में भी काफी दिक्कत हो जाती थी। बिजली कंपनी की एई प्रियंका काकोड़े, जेई एके गुप्ता, नपा के सहायक यंत्री महेशचंद्र अग्रवाल, सीनियर लाइन मेन रामकुमार चौधरी, नपा के योगेश सोनी की उपस्थिति में चर्चा की गई। श्री खंडेलवाल ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पूर्व से नगर की विद्युत लाइन की किसी ने सुध नहीं ली थी। इस कारण अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अंडर ग्राउंड सर्वे के लिए श्रीरामजी बाबा समाधि से सतरस्ता, हलवाई चौक, कोरीघाट, सेठानीघाट, मंगलवारा घाट, जुमेराती काली मंदिर के पास, मोरछली चौक, इंदिरा चौक सहित अन्य क्षेत्रों का किया गया। बिजली विभाग द्वारा इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसके आधार पर कार्य शुरू होगा।
पांच करोड़ से होगा अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







