---Advertisement---

पांच दिन से लापता किशोरी, परिजन पहुंचे थाने

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के बंगलिया क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व लापता हुई एक किशोरी को अज्ञात युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत लेकर मोहल्ले के कुछ नागरिक आज शाम पुलिस थाने पहुंचे। किशोरी के पिता ने भी पुलिस को की शिकायत में अज्ञात द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की बात लिखी है।
किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी बड़ी बेटी 14 वर्ष ने छटवी तक पढऩे के बाद पढ़ाई छोड़ दी है, वह घर पर ही रहती थी। 25 सितंबर की रात को सबने करीब दस बजे खाना खाने के बाद सो गए। किशोर के पिता रात 1 बजे तक टीवी देखते रहे और फिर वे भी सो गए। सुबह 5:30 बजे जब उनकी नींद खुली तो देखा बड़ी बेटी घर पर नहीं है। बाहर आकर देखा तो गेट का ताला खुला था, जो रात में लगा दिया था। उसने बाहर आकर आस पड़ोस में तलाश किया तो लड़की का पता नहीं चला। उन्होंने रिश्तेदारों और शहर में भी तलाश की। जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं।
किशोरी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी अधिक पढ़ी-लिखी नहीं है, उसे कोई अज्ञात बहला-फुसलाकर ले गया है। किशोरी का कद करीब 5 फुट है जो लाल कलर की फ्रॉक एवं नीले कलर का सिलेक्स पहने घर से निकली है।
gold20918
Sai Krishna1

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.