लिया श्रमिकों ने निर्णय
इटारसी। भारतीय मजदूर संघ ने 17 नवंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में जिले से पांच हजार श्रमिकों के पहुंचने का निर्णय लिया है। दरअसल बीएमएस से संबद्ध संगठनों की बैठक में जिलाध्यक्ष भगवत शर्मा ने कहा है कि केन्द्र सरकार श्रम विरोधी नीतियों पर बार-बार मांग के बावजूद ध्यान नहीं दे रही है।
गोठी धर्मशाला में हुई बैठक में भारतीय मजदूर संघ की समस्त यूनिटों ने अपनी सहभागिता निभाई तथा जिले से अधिक से अधिक संख्या में 17 नवंबर को दिल्ली पहुंचने का निर्णय लिया। इस दिन दिल्ली में धरना, प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में समस्त सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में शामिल होने के लिए तैयार रहें।
बैठक में संघ की प्रमुख मागों में समान कार्य, समान वेतन, विदेश वस्तुओं का बहिष्कार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के वेतन भत्ते, रेत खदान मजदूरों को दो वर्ष का बोनस आदि पर चर्चा की गई। इस बैठक में बीएमएस के जिलाध्यक्ष भगवत शर्मा, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के भुवनेश्वर दुबे सहित करंसी, डिफेंस, राज्य कर्मचारी संघ, रेत खदान मजदूर संघ, आंगनवाड़ी, रेलवे मजदूर संघ, बैंकिंग आदि संघों के पदाधिकारी शामिल हुए।
पांच हजार सदस्य जाएंगे दिल्ली आंदोलन में
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







