---Advertisement---

पांच हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला लाभ

By
On:
Follow Us

नगर उदय अभियान का समापन, विभिन्न विभागों के लगे स्टाल्स
फैक्ट फाइल
पांच ई-रिक्शा प्रदान किए,
प्रधानमंत्री आवास के 248 अधिकार पत्र वितरित किए
मुख्यमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण हुआ
समापन लाभांश बांटकर हुआ
इटारसी। 25 दिसंबर 16 से प्रारंभ हुए नगर उदय अभियान का समापन आज हितग्राहियों को लाभांश बांटकर किया। इस अभियान के तहत हितग्राहीमूलक योजनाओं के 5 हजार 397 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया। गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मंच से मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मजदूरी कार्ड, विवाह सहायता योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रसूति सहायता योजना, स्वसहायता समूहों को सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया।
अतिथियों ने मंच से मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में मोनिका मसीह को 20 हजार के लोन पर 5 हजार का अनुदान राशि का चेक दिया। परी स्वसहायता समूह को दस हजार का चेक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में लक्ष्मी रमेश को विधवा पेंशन का चेक, भवन संनिर्माण में जीजीबाई बड़कुल को सायकिल के लिए राशि, उमेश भाट को मजदूरी कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना में बच्ची की मां कुसुम को चेक दिया तो शहरी आजीविका मिशन में कौशल प्रशिक्षण में हरिगिरि गोस्वामी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि एसडीएम अभिषेक गेहलोत, तहसीलदार कदीर खान, सभापति भरत वर्मा, जसबीर सिंघ छाबड़ा, सरोज उईके, पार्षद राजकुमार यादव, अनवर अली, दिव्या बस्तवार, संजय चौधरी, नंदा सोनकर भी मौजूद थे। संचालन सुनील बाजपेयी ने किया। अतिथियों का स्वागत सीएमओ सुरेश दुबे, राजस्व निरीक्षक संजय दीक्षित, सीडीपीओ प्रभारी मोहनी तोमर, संजीव श्रीवास्तव, आरके तिवारी, शहरी आजीविकास मिशन के सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, भगवान सिंह राजपूत आदि ने किया।
ये बोले अतिथिगण…
जनता ने भरोसा किया है, अभियान पर : डॉ. शर्मा
it80217 (5)नगर उदय अभियान के समापन समारोह में मुख्य अतिथि मप्र के विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने इस अवसर पर हितग्राहियों को लाभांश वितरित किए और ई-रिक्शा की चाबी हितग्राहियों को सौंपी। संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि इस अभियान से सैंकड़ों लोगों को फायदा मिला है और लाखों के काम शहर में स्वीकृत हुए हैं। पूरे प्रदेश में यह अभियान चला है, लोगों की समस्याएं हल हुई हैं। यहां 5 हजार 397 आवेदन मिले, इससे स्पष्ट है कि जनता ने भी इस अभियान पर भरोसा किया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भी निरंतर जनता की चिंता करते हैं, वे हम विधायकों और नपा के प्रतिनिधि, अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी कहते हैं। प्रधानमंत्री ने भी दो महत्वाकांक्षी योजना दी हैं। एक है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिले हैं और अब गांव और शहर में आसानी से गैस मिलने लगी है जबकि पूर्व में गैस ब्लेक में मिलती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को आवास देने की योजना है तो हमारे मुख्यमंत्री ने भी घोषणा की है कि या तो वे फ्लेट बनाकर देंगे या फिर प्लाट के पट्टे प्रदान करेंगे। ये योजना प्रशासनिक अधिकारियों के भरोसे नहीं बल्कि भू-राजस्व संहिता में संशोधन करा रहे हैं, इससे सबको जमीन पर रहने का कानूनी अधिकार मिल जाएगा। डॉ. शर्मा ने कहा, ई- का जमाना है। पहले यह कम्प्यूटर में था, अब जमीन पर आ गया है। उन्होंने कहा कि आपने भरोसा किया है, शहर से लेकर दिल्ली तक हमें सत्ता सौंपी है, हम ईमानदारी, निष्ठा से सबके सहयोग से काम करेंगे ऐसा भरोसा है।
स्वस्थ, स्वच्छ और विकसित नगर बनाएंगे : नपाध्यक्ष
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि लाखों रुपए हितग्राहीमूलक योजना में स्वीकृत किए हैं, आज नगर उदय अभियान के समापन अवसर पर उनका लाभांश वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम स्वच्छ इटारसी, स्वस्थ इटारसी और विकसित इटारसी का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उसे अवश्य पूरा करेंगे। नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी ने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं, लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए ताकि सरकार की मंशा पूर्ण हो सके। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती रेखा मालवीय ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ प्रदान करने का लक्ष्य लेकर सेवा कार्य शुरु किया है और उनकी चिंता को हम लोग भी पूरा करने में जुटे हैं। राजस्व सभापति राकेश जाधव ने कहा कि योजना की जयस्तंभ से शुरुआत 25 दिसंबर को हुई थी। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा के मार्गदर्शन में इस नगर में विकास का उदय तो दो वर्ष पूर्व ही प्रारंभ हो गया था।
कोई योजना बंद नहीं हुई है : दुबे
स्वागत उद्बोधन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे ने कहा कि नगर उदय अभियान का आज समापन अवश्य हो रहा है, लेकिन शासन की कोई योजना बंद नहीं हुई है, लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए। अनेक लोगों ने इस अभियान के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में 3 करोड़ 77 लाख के काम स्वीकृत हुए हैं। करीब ढाई हज़ार शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनका त्वरित गति से निराकरण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम चरण में 1500 आवास बनाएंगे जिनमें से आज 634 को अधिकार पत्र सौंपे जा रहे हैं।
मंच से किया इतना वितरण

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना – 3
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना – 3
ई-रिक्शा – 5
प्रधानमंत्री आवास योजना – 248
मजदूरी कार्ड – 5
विवाह सहायता योजना – 1 मजदूर को
लाड़ली लक्ष्मी योजना – 3
प्रसूति सहायता योजना – 18 (चेक से 5, 13 को ई-भुगतान)
स्वसहायता समूहों को – 6
(गांधी स्टेडियम में लगे स्टाल्स से भी हितग्राहियो को लाभान्वित किया)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.