इटारसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पात्र मतदाताओं के नाम फोटो युक्त मतदाता सूची में शामिल करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम इटारसी तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री हिमांशु चन्द्र ने सभी पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अपील की है। उन्होने कहा कि मतदाताओं के नाम शामिल करने तथा अपात्र मतदाताओं के नाम पृथक करने के लिये 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनिरीक्षण किया जा रहा है। यह कार्य प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलाओं के माध्यम से हो रहा है। जिन व्यक्तियो की आयु 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूरी हो रही है वे अपना नाम निर्धारित प्रपत्र में आवेदन देकर मतदाता सूची में शामिल करा सकते है। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साईज की दो रंगीन फोटो भी प्रस्तुत करें। उन्होने सभी जनप्रतिनिधियों से भी इस अभियान में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
पात्र मतदाता सूची में नाम शामिल करायें : एसडीएम
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








