---Advertisement---

पानी के लिए जद्दोजेहद, दो दर्जन महिलाएं पहुंची नपा कार्यालय

By
On:
Follow Us

गांधी मैदान में फूटा जलमुखी
इटारसी। सूरजगंज में बिन्द्रा गली के पीछे वार्ड 16 की महिलाओं के अनुरोध पर नगर पालिका अध्यक्ष ने उनके क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के कार्य को स्वीकृति दे दी है। नगर पालिका के सब इंजीनियर आदित्य पांडेय ने आज दोपहर उक्त क्षेत्र में जाकर सर्वे भी कर लिया है। पार्षद भरत वर्मा और सब इंजीनियर आदित्य पांडे ने स्थल पर जाकर पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे भी कर लिया है।
इस क्षेत्र में ज्यादातर लोगों के यहां पेयजल के लिए अपने स्रोत हैं, लेकिन गर्मी शुरु होते ही यहां जलस्तर काफी नीचे चला गया है और लोगों को पानी की परेशानी होने लगी है। इसी परेशानी को लेकर आज करीब दो दर्जन महिलाएं नगर पालिका कार्यालय पहुंची थी, उनकी एकमात्र मांग थी कि उनके क्षेत्र में पाइप लाइन बिछायी जाए। ये महिलाएं नपा दफ्तर से सब इंजीनियर श्री पांडेय के साथ नपाध्यक्ष के घर भी पहुंची और नपाध्यक्ष से मुलाकात की। उनकी परेशानी को समझकर नपाध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने तत्काल सब इंजीनियर को पाइप लाइन बिछाने के लिए स्थल निरीक्षण करने को कहा।

नल कनेक्शन के लिए आवेदन
यहां के निवासियों ने नगर पालिका कार्यालय के जल विभाग में काफी दिन पूर्व नल कनेक्शन के लिए आवेदन प्रस्तुत किए हैं। उनका कहना है कि सबरी गली के क्षेत्र में सबके घरें में जेटपंप हैं, लेकिन गर्मी में यहां जलस्तर नीचे चला जाता है और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। कई बार पानी को लेकर विवाद की स्थिति बनती है, टैंकर आते हैं तब भी झगड़े होते हैं। बिन्द्रा गली तक पाइप लाइन है, इसे आगे बढ़ा दिया जाए ताकि हम कनेक्शन लेकर पेयजल की पूर्ति कर सकें। वार्ड की राधाबाई, रंजना तिवारी, हरमीत बिन्द्रा, विनिता कहार, मीना कहार, भागवती बडग़ूजर, सोनल उपाध्याय, उषा मुरखेडिय़ा, करुणा मंजारिया, संगीता मसोसिया, राधा चौकसे सहित दो दर्जन महिलाएं नपा कार्यालय पहुंची थीं।

it230318 4

हेल्प लाइन में भी की थी शिकायत
पेयजल संकट से जूझ रहे सूरजगंज में बिन्द्रा गली के पीछे रहने वालों ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में भी अपनी परेशानी दर्ज करायी थी। उन्होंने 17 फरवरी को सीएम हेल्प लाइन में चंद्रशेखर वर्मा के माध्यम से शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि बिन्द्र गली के पीछे वाली लाइन में पानी के लिए पाइप लाइन विस्तार का कार्य मार्च-अप्रैल 2017 में किया था, जो अधूरा छोड़ दिया। नपा में आवेदन के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहा है, समस्या का निराकरण कराया जाए। सीएम हेल्प लाइन से इस संबंध में जवाब मांगा था तो नपा से स्थिति यह बतायी थी कि अतिशीघ्र पाइप लाइन जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को कहना है कि यहां शिकायत नहीं सुनी तभी सीएम हेल्प लाइन में जाना पड़ा।

it230318 7
गांधी मैदान में फूटा जलमुखी
नगर पालिका द्वारा मेहराघाट जल आवर्धन योजना की लगातार टेस्टिंग की जा रही है। पिछले दिनों मेहराघाट से धौंखेड़ा, फिर खेड़ा और आज इटारसी शहर में तवा का पानी आ गया। शहर के लिए यह खुशी की बात है कि जिस योजना पर सवाल उठाए जा रहे थे, उसके माध्यम से तवा का पानी इटारसी पहुंच गया। आज नपा टंकियों तक पानी पहुंचाने के प्रयास में थी, यह भी टेस्टिंग का ही एक हिस्सा है। इसी बीच कमला नेहरु पार्क की टंकी से जैसे ही पानी आगे बढ़ा तो गांधी मैदान में एक बड़ा सा लीकेज होने से तेज दबाव के साथ पानी की बौछार निकली। जैसे आग के गोले लिए ज्वालामुखी होता है, जल की तेज बौछार के साथ यह जलमुखी फूट पड़ा और देखते ही देखते गांधी मैदान पानी से लबालब हो गया। सब इंजीनियर मुकेश जैन को जानकारी मिलने पर वे पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले मेहराघाट से सप्लाई बंद करायी। अब इस लीकेज को ठीक कराने का काम कराया जाएगा, इसके बाद आगे की टेस्टिंग शुरु की जाएगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.