इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की एक बैठक 26 नवंबर रविवार को जिला कार्यालय होशंगाबाद में होगी। संगठन के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने बताया कि बैठक में मार्गदर्शन हेतु मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटैल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








