पिपरिया। शहर के अंडरब्रिज के पास विश्व हिन्दू परिषद के एक नेता की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई जब वे कार से होशंगाबाद से लौटकर अपने घर जा रहे थे। घटना के वक्त कार में दो लोग थे। घटना में आरोपियों की संख्या करीब आधा दर्जन बतायी जा रही है। मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। एसडीओपी शिवेन्दु जोशी के अनुसार रवि की मौके पर ही मौत हो गयी थी।
मिली जानकारी के अनुसार विहिप के जिला गौरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा 35, देर शाम अपने घर जा रहा था कि करीब छह लोगों ने कार रोककर पहले उनके ऊपर लोहे के पाइप बरसाये फिर रवि को कार से निकालकर गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। जिस दौरान घटना हुई तब कार में उनके साथ विश्व हिन्दू परिषद के ही दो अन्य नेता भूरा गुर्जर और राजकुमार सिंह भी थे। मामले की खबर लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैं। बताया जाता है कि रवि को पिछले दिनों से धमकियां मिल रही थीं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
घटना की सूचना के बाद एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे, स्टेशन रोड थाना प्रभारी सतीश अंडमान सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचे थे। रवि विश्वकर्मा के भाई का कहना है कि हमें पूर्व से ही आशंका थी इसलिए हम मोटर सायकिल से पीछे आ रहे थे। परंतु हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया।
पिपरिया में विहिप नेता की गोली मारकर हत्या


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







