---Advertisement---

पीछा किया, फिर बोला – बात कर नहीं तो अच्छा नहीं होगा

By
On:
Follow Us

इटारसी। नाला मोहल्ला में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। युवती का आरोप है कि सोमवार दोपहर जब वह अपने घर के आंगन में बैठी थी तभी बकरी मोहल्ला निवासी पवन ने उसका हाथ पकड़कर उससे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने थानें में आवेदन देकर शिकायत की है।
एसआई लवकुश शर्मा ने बताया कि आरोपी पवन पिता हरिप्रसाद सोलंकी युवती का परिचित है। पिछले पिछले कई दिनों से पवन उक्त युवती का पीछा कर रहा था। सोमवार को उसने युवती को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़कर उसे गलत इरादे से छूने की कोशिश की। युवती के अनुसार पवन ने उसे कहा कि वह उसे प्यार करता है और शादी करेगा। पवन ने युवती को डराया कि वह उससे बात किया करे नही तो उसके लिए अच्छा नही होगा। वहीं मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपर के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज कर लिया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.