इटारसी। नगर कांग्रेस ने आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 17 वी पुण्यतिथि के अवसर पर उनको याद किया। कांग्रेस के सदस्यों ने कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माला पहनायी और देश के विकास में दिए उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर किसान नेता मोहन झलिया, ललित गौर, लीगल सेल के रमेश के साहू, संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल अवस्थी, राजेंद्र ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, जिला पंचायत सदस्य विजय बाबू चौधरी, मधुसूदन यादव, मीडिया पैनलिस्ट राजकुमार केलू उपाध्याय, पूर्व सरपंच राकेश चंदेल, अमोल उपाध्याय, पंकज पटेल, शिवराज चंद्रोल, प्रसंग पटेल, अर्जुन भोला, गौरव साहू, अजय पटेल, गोल्डी बेस, मनीष झलिया, दीपक धर, राहुल दुबे, रामशंकर सोनकर, संजीव चौरे, गौतम सोलंकी, शैलेन्द्र पाली, संचित पटेल एवं उत्सव दुबे उपस्थित थे।


पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री सिंधिया को याद किया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









