इटारसी। पुरानी रंजिश को लेकर नाला मोहल्ला में आज फिर खून बहाया गया। नाला मोहल्ला के मंजी बाबा मंदिर के पास सुबह-सुबह एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में युवक के चेहरे पर धारदार हथियार से चोट पहुंचायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अमित कटारे और बाबू उर्फ इकबाल खान नामक युवक में किसी प्रकरण को लेकर पैसों के लेनदेन का विवाद था और इसी के चलते आज सुबह करीब 8 बजे मंजी बाबा मंदिर के पास अमित से रास्ता रोककर पैसे के लिए अड़ीबाजी की। दोनों के बीच विवाद हुआ तो बाबू ने जेब से कोई धारदार वस्तु निकालकर अमित के चेहरे पर वार कर दिया। घटना में उसका एक गाल कट गया और तेजी से खून बहने लगा। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल युवक के पिता हरिप्रसाद पिता डोरीलाल कटारे 60 वर्ष की शिकायत पर पुलिस ने बाबू उर्फ इकबाल खान, निवासी नाला मोहल्ला के खिलाफ मारपीट, घातक चोट पहुंचाने और एससी, एसटी एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुरानी रंजिश लेकर हमला, युवक का गाल काटा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







