इटारसी। जीआरपी ने अल सुबह यहां रेलवे स्टेशन से एक यात्री को तीन लाख तेरह हज़ार रुपए के पुराने नोटों के साथ पकड़ा है। इन नोटों में 1 हजार के 98 और पांच सौ के 430 नोट हैं। जीआरपी के एसआई रमेश वर्मा को रात्रि गश्त के दौरान एक यात्री संदिग्ध लगा था। पूछताछ करने पर उसकी गतिविधि संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो उसके पास से यह रुपए बरामद हुए। खंडवा निवासी सैयद साजि़द पिता सैयद हमीद ने बताया कि यह पैसा एक नंबर का है और वह रिज़र्व बैंक नागपुर में इन्हें बदलवाने ले जा रहा था। उसका एक साथी इंतेख़्ााब आलम भोपाल से कार से इटारसी आया और वह मंगला एक्सप्रेस से खंडवा से इटारसी आया। दोनों को यहां से नागपुर जाना था। उसने बताया कि कुछ पारिवारिक कारणों से वह यह पैसा निर्धारित समय सीमा में बैंकों के माध्यम से बदल नहीं सका है। जीआरपी ने रुपए जब्त करके आयकर विभाग के साथ ही अपने आला अधिकारियों को भोपाल सूचना दे दी है। जीआरपी थाना प्रभारी बीएस चौहान ने बताया कि संबंधित को गिरफ्तार नहीं किया है। आगे जो भी कार्रवाई करनी है, वह आयकर विभाग करेगा।
पुराने 3 लाख 13 हजार के साथ किसे पकड़ा जीआरपी ने
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








