इटारसी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक सुरेन्द्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में जिला प्रचार प्रमुख मनोज राय के नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा पुलिस थाना इटारसी परिसर में प्रात: 10:30 बजे जयघोष के साथ पुष्पवर्षा कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख मनोज राय ने उपस्थित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पौने दो माह से निरंतर आप सभी परिवार की चिंता किये बिना समाज, प्रदेश और राष्ट्रहित में रात दिन ड्यूटी पर तैनात हैं। हम सभी भारत मां के सुपुत्रों के जज्बे को नमन करने आए हैं। सभी ने तीन बार भारत माता की जयघोष के नारे लगाए। पुष्पवर्षा के समय स्वयं सेवकों ने शंख एवं बासुरी वादन किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी डीएस चौहान ने कहा कि हम आप सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं कि आपने हमारे पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने हम सबका सम्मान किया। जिस समय पुलिस कर्मियों का पुष्पवर्षा से सम्मान हो रहा था सभी प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। 3 बार ताली बजाकर सम्मान प्रगट किया। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात संघ परिवार की ओर से सभी को जलपान कराया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

पुलिस कर्मियों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

For Feedback - info[@]narmadanchal.com