इटारसी। बजरंगदल कार्यकर्ताओं के प्रयास से पुलिस ने समीपस्थ ग्राम ग्वाड़ी के पास आधा दर्जन गौवंश को मुक्त कराया है। बजरंग दल के गोपाल सोनी ने बताया कि बजरंग दल इटारसी के कार्यकर्ताओं ने व्यूह रचना कर तीखड़ के ग्वाड़ी के पास बड़ी नहर पर देर रात सफारी वाहन में ले जा रहे गौवंश को रोककर पुलिस को खबर की।
सफारी वाहन मेें बेरहमी से ठूंस-ठूंसकर भरे गये 6 गौवंशी पशु बछड़े को गौ तस्करों से से मुक्त कराया। पुलिस और बजरंग दल की कार्रवाई देख गौवंश तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। बताया जाता है कि बाबई से बछड़ों को सफारी में भरा था। एसडीओपी अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में पथरोटा थाना प्रभारी श्री चंदेल ने की घटना स्थल पहुंच कर कार्यवाही की।
पुलिस को देख वाहन छोड़कर भागे गौवंश तस्कर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







