इटारसी। तेलंगाना पुलिस ने वेटनरी डाक्टर से रेप और हत्या करने के आरोपियों का एनकांउटर हैद्राबाद में किया और यहां इटारसी में वकीलों ने इसकी खुशियां मनायीं। इटारसी कोर्ट के पास तहसील कार्यालय परिसर में वकीलों ने खुशी जाहिर कर मिठाई बांटी और पुलिस कर्मियों को बधाई दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार गालर, विनोद भावसार, संदीप वर्मा, एसएन ठाकरे, दीपक तिवारी, गणेश सराठे, पंकज पटेल, अनिल बाथरी, भूपेश साहू, नीना पटेल, देवेन्द्र चौरे, संतोष बरखने सहित अनेक अधिवक्ता शामिल हुए। इस अवसर पर पंकज पटेल ने कहा कि सारा देश उस घटना के बाद से आक्रोशित था। तेलंगाना पुलिस बधाई की पात्र है। ऐसी पैशाचिक घटनाओं में शामिल अपराधियों के साथ ऐसा ही सलूक किया जाना चाहिए। महिलाएं हमारी जन्मदाता और देवी तुल्य होती हैं। हम वकीलों की ओर से पुलिस को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।
पुलिस ने किया एनकाउंटर, वकीलों ने मनायी खुशियां
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








