इटारसी। होली के दिन मुस्तैद रहकर शांति व्यवस्था कायम रखने के बाद पुलिस ने आज होली मनायी। सुबह से पुलिस कर्मियों ने अपने आला अफसरों को गुलाल लगाने के बाद एकदूसरे को जमकर रंग में रंगा और डांस किया। थाने में काफी देर तक होली का माहौल रहा। इसके बाद सांवरिया फार्म हाउस पर पुलिस और पत्रकारों का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जहां आपसी मेलजोल ग्रुप के सदस्यों ने गीत और संगीत के कार्यक्रम से होली पर्व का मज़ा दोगुना कर दिया।
पुलिस ने मनायी होली, जमकर उड़ा रंग-गुलाल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







