इटारसी। पूरे एक पखवाड़े बाद मौसम ने करवट बदली है और शुक्रवार को दोपहर से बैतूल जिले में बारिश शुरु हुई जो शाम तक इटारसी और आसपास तक पहुंच गई। इटारसी में आज रात सवा दस बजे से बारिश शुरु हुई जिससे सारा दिन गर्मी से परेशान रहे लोगों को राहत नसीब हुई है। आज सुबह से ही गर्मी इतनी थी कि लोगों को बारिश होने का अनुमान था। मौसम की भविष्यवाणी भी आज बारिश होने की थी। सारा दिन आसमान पर सूरज जमकर चमका और शाम को दक्षिण दिशा में उठे घने बादल रात तक शहर के आसमान तक पहुंच गए और बाशिर शुरु हो गई। समाचार लिखे जाने तक बारिश का दौर जारी है।
पूरे एक पखवाड़े बाद मौसम ने बदली करवट, बारिश हुई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








