---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 18 को आएंगे

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह 18 मई 19 जून को दो दिवसीय प्रवास पर होशंगाबाद जिले में आ रहे हैं। इस दौरान वे वार्ड 22 सरदार भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला में दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग के लोगों को संबोधित करेंगे तथा उनकी समस्या को सुनेंगे। श्री सिंह के साथ पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद नीखरा, होशंगाबाद जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक दुबे भी रहेंगे।
पार्षद महेश आर्य ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 18 जून को सुबह 10 बजे सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस (राजकोट) से होशंगाबाद पहुंचेंगे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेन्द्र शर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। श्री सिंह शाम 5 बजे इटारसी आएंगे और वार्ड 22 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री आर्य ने कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और वार्ड के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों।
कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन ने बताया कि श्री सिंह अन्य कांग्रेस नेताओं के निवास पर भी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार ने बताया कि दिग्विजय सिंह 19 जून को 10 बजे सर्किट हाउस, होशंगाबाद में जिले के सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला, जनपद पूर्व वर्तमान सदस्य, नगरीय निकाय के सभी वर्तमान पूर्व अध्यक्ष, पार्षद, मंडी, सहकारी समति के पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, बूथ के पदाधिकारी, सेवादल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला व किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। श्री सिंह रात्रि 8:30 बजे इटारसी में पूर्व मंत्री विजय दुबे के यहां की वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.