इटारसी। म.प्र.नगर निगम/नगर पालिका पेशनर संघ के अध्यक्ष जीएल कुमावत की अध्यक्षता में होशंगाबाद-हरदा नपा के पेशनरों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगरीय प्रशासन के आदेशानुसार निर्धारित न्याय के पेशनरों की नियुक्ति दिनांक से पेंशन ग्रेच्युटी देने का निर्णय लिया गया था। इस आदेश के पूर्ण संविलयन दिनांक 01 अगस्त 94 से एवं 1995 से पेशन/ग्रेच्युटी की गणना की जाती थी। किन्तु अब नियुक्ति दिनांक से गणना होने से उक्त पेशनरों को इस का लाभ दिया जावेगा। इस अवसर पर श्री कुमावत अध्यक्ष, सत्यनारायण शर्मा उपाध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष श्री चन्द्रवंशी, श्री गनपती तथा लीलाधर मनवारे महामंत्री के द्वारा उक्त संबंध सभी उपस्थित पेंशनरों को जानकारी देकर शासन के आदेश के बताया गया।
पेशनर्स संघ की बैठक संपन्न
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







