कालेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता
इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज युवा उत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के पांच महाविद्यालयों के प्रतिभागी उपस्थित हुए।
प्रतियोगिता में शासकीय नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद, शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी, शासकीय एमजीएम महाविद्यालय इटारसी, शासकीय पीजी महाविद्यालय पिपरिया और शासकीय गृहविज्ञान महाविद्यालय होशंगाबाद के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोमी खान, एमजीएम इटारसी, द्वितीय प्रांजलि शर्मा पीजी कालेज, पिपरिया, तृतीय कृति श्रीवास्तव एनएमवी होशंगाबाद ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं अगले स्तर हेतु मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम युवा उत्सव प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी कोरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है, अत: हमें असफलता से निराश न होकर इनसे प्रेरणा एवं सीख लेना चाहिए। अंत में सभी विजेता प्रतियोगी को प्रमाण पत्र दिये एवं आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन, डॉ. व्हीके राणा, डॉ. श्रीराम निवारिया, डॉ. आरएस मेहरा, हरप्रीत रंधावा, एके पारोचे, डॉ. संजय आर्य, कामधेनु पटौदिया, हेमंत गोहिया, प्रियंका भट्ट, राजेश कुशवाह, सरिता मेहरा, सुषमा चौरसिया, चारू तिवारी, सोनम शर्मा, महेन्द्रिका मालवीय, उमाशंकर धारकर एवं छात्राएं उपस्थित थी।
पोस्टर पर उकेरा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







