बनखेड़ी। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओ के प्रचार प्रसार के लिए पूरे देश में युवाओ की टीम खड़ी की जा रही है। जिसमे बनखेड़ी 25 वर्षीय सुश्री दीपिका नामदेव (Deepika Namdev) को संगठन ने महत्वपूर्ण जबाबदारी देते हुए महिला मोर्चा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।यह दायित्व प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठक रामबृजेश तिवारी की अनुशंसा के बाद दिया गया है। दीपिका नामदेव वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री, बनखेड़ी कालेज और शासकीय कन्या शाला की सांसद प्रतिनिधि है | पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विभाग छात्रा प्रमुख के दायित्व में रह चुकी है। सुश्री दीपिका नामदेव ने बताया कि केंद्र सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाए बनाती है | जिसके प्रचार प्रसार के आभाव में लोगो को उसका लाभ नहीं मिल पाता है | प्रदेश स्तर पर हमें एक ऐसी टीम का गठन करना है। जो सरकार की योजनाओ का प्रचार प्रसार कर सके।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
प्रचार प्रसार अभियान की प्रदेश सचिव बनी दीपिका

For Feedback - info[@]narmadanchal.com