इटारसी। प्रदेश भर के स्कूलों में मनाए जा रहे प्रतिभा पर्व 2017 के अंतिम दिन आनंद उत्सव में देशबंधु प्राथमिक शाला के बच्चों के साथ कोशिश विशेष विद्यालय के विशेष बच्चो ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रमों का आनंद उठाया।
आनंद उत्सव के अंतर्गत ही आज समीपस्थ ग्राम मेहरागांव में भी समापन अवसर पर प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण भी किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मेहरागांव में हुए कार्यक्रम में सरपंच जितेन्द्र पटेल, प्राचार्य हरीश चौलकर, वरिष्ठ ग्रामीण पूरन मेषकर, पंच शेख फारुख, खेल शिक्षक बीपी चौरे, व्हालीबाल प्रशिक्षक अशोक साहू, सोनू पटेल सहित डे केयर सेंटर के वरिष्ठ ग्रामीण भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं के लगभग 150 प्रमाण पत्र और मेडल वितरित किए गए।
प्रतिभा पर्व के समापन पर हुए कार्यक्रम
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








