इटारसी। वार्ड क्रमांक 33 की आंगनवाड़ी केन्द्र 58 में आज मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं के बीच हुई व्यंजन प्रतियोगिता में वार्ड की महिलाओं ने भोजन तैयार किया। इस बीच बच्चों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।
कार्यक्रम में वार्ड की पार्षद एवं सभापति सरोज उईके, सुपरवायजर कंचन संदेले, कार्यकर्ता रीता गौर, रितु मेहरा, कीर्ति श्रीवास उपस्थित थे। वार्ड की महिलाओं स्वाति, पूजा, भावना, निर्मला, क्षमा, रक्षा, पूनम, राजकुमारी कृष्णकांत शर्मा आदि भी मौजूद थे।