इटारसी। आज संपूर्ण भारतवर्ष में जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर आदि देव, श्रीऋषभदेव का जन्म कल्याणक एवं तप कल्याणक मनाया गया। शहर इटारसी में जैन समाज के द्वारा प्रात: 8:30 बजे श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कावेरी स्टेट से एक अति भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसे समाज के सभी पुरुष एवं महिलाओं के द्वारा खींचा गया।
शहर के मु य मार्गों से होती हुई रथ यात्रा वापस आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कावेरी स्टेट पहुंची। यहां भगवान का महा मस्तका अभिषेक किया गया। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष दीपक जैन एडवोकेट ने बताया कि वर्ष में एक बार भगवान का महा मस्तीका अभिषेक होता है। आज महामस्तका अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य पारस सेनेटरी परिवार इटारसी एवं प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य आयुष आनंद जैन परिवार तथा भ्रमण कर आए आदिनाथ भगवान या अभिषेक शांतिधारा करने का सौभाग्य अजंता परिवार इटारसी को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात सभी सामाजिक बंधुओं ने आपस में मिलकर पात्र भावना के रूप में भोजन ग्रहण किया।
शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पाठशाला के बच्चों ने सामाजिक प्रेरणा देती हुई अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनमोह लिया। साथ ही एक शाम भगवान आदिनाथ के नाम प्रश्न मंच का आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों ने भगवान आदिनाथ के जीवन परिचय पर आधारित बहुत से प्रश्नों का उत्तर दिया और पुरस्कार जीते। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि 24 मार्च को परम पूज्य विराग सागरजी महाराज की प्रथम शिष्य माता श्रीससंघ 16 माताश्री का इटारसी में आगमन हो रहा हैं, जिनकी भव्य अगवानी की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। ज्ञात रहे गुरु माता का संघ कोलकाता से इंदौर की ओर बिहार कर रहा है।