पार्टियों से बचने वाली जूठन के सदुपयोग की बात की
इटारसी। प्रधानमंत्री मोदी ने मन बात कार्यक्रम में जूठन और बचे हुए खाने के सदुपयोग की बात इस रविवार को की है। इस संबंध में ग्राम सुपरली के किसान योगेंद्र पाल सोलंकी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में दो बार अपना सुझाव प्रेषित कर चुके हैं। श्री सोलंकी ने कहा कि बचे हुए खाने और जूठन से जैविक खाद बनाई जा सकती है। प्रधानमंत्री के इस आह्वान से देश की जनता इस विषय पर गंभीरता से पालन करेगी। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुयमंत्री शिवराज सिंह को भी सुझाव दिया है कि वे सरकारी नीतियों में इस बात को शामिल करें। श्री सोलंकी मैरिज गार्डन संचालकों को भी अभियान चलाकर अनुरोध कर चुके हैं कि जूठन सब्जी के छिलके आदि से जैविक खाद बनाई जा सकती है। श्री सोलंकी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सुझाव को स्वीकार करने पर आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने माना किसान का सुझाव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







