बनखेड़ी। बनखेड़ी में शनिवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नयाखेड़ा से चालू की गई, जो शाम तक टैगोर स्कूल तक अतिक्रमण हटाने तक चली। जिसमे टीन शेड, चबूतरे, अतिक्रमण में बने घर एवं दुकानों को जेसीबी से हटाया गया। लगभग एक माह से अतिक्रमणकारियों को नोटिस एवं एलाउंसमेंट कर अतिक्रमण हटाने की सूचना दी जा रही थी, उसके बाद भी जो अतिक्रमण नहीं हटाए गए, उनको प्रशासन के द्वारा सख्ती से हटाया गया।
इस दौरान तहसीलदार सुनील वर्मा, नायव तहसीलदार निधि पटेल, नगर परिषद सीएमओ राजेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी अनूप सिंह नैन अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।
प्रशासन ने हटाया नगर का अतिक्रमण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







