इटारसी। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर एन एल हेडा का आज शाम करीब पौने आठ बजे दुखद निधन हो गया है। वे करीब एक पखवाड़ा पूर्व किसी मरीज के उपचार के दौरान कोरोना संक्रमित हुए थे। उनका उपचार भोपाल एम्स में चल रहा था, जहां से उनके स्वास्थ्य लाभ की खबरें आ रही थी, लेकिन शुक्रवार को अचानक शाम 4 बजे उनको दिल का दौरा पड़ा और रात करीब 7:40 बजे दूसरा दौरा पड़ा जिससे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद पूरा शहर स्तब्ध हो गया। जिसने भी खबर सुनी वह शोकमग्न हो गया। डाक्टर हेडा के निधन से शहर ने एक काबिल डाक्टर को खो दिया है।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आर दयाल के अनुसार
आज दोपहर में पहला अटैक आने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था जिसके बाद उनकी हालत थोड़ी सुधरी भी थी। मगर दोबारा अटैक आने से उनकी हालत जो बिगड़ी तो फिर नही संभली।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.हेडा नहीं रहे

For Feedback - info[@]narmadanchal.com