---Advertisement---

प्राचार्य और बाबू ५ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By
On:
Follow Us

इटारसी. लोकायुक्त भोपाल की दस सदस्यीय टीम ने पथरोटा स्थित आईटीआई के प्राचार्य और उनके बाबू को एक अतिथि शिक्षक से पांच हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. लोकायुक्त के छापे की कार्रवाई आज दोपहर की गई. आईटीआई में छापामार कार्यवाही में लोकायुक्त ने प्राचार्य जीपी अहिरवाल एवं बाबू शेखर गुपचुप को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
मामला इस प्रकार बताया जाता है कि पथरोटा स्थित शासकीय आईटीआई में पदस्थ प्राचार्य जीपी अहिरवाल एवं सहायक ग्रेड २ शेखर गुपचुप ने अतिथि शिक्षक लखन लाल कोरी के आवेदन पर नियुक्ति प्रदान करते हुए उनसे १४ हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। अतिथि शिक्षक ने पैसे पेमेन्ट मिलने के बाद देने की कही। १५ दिन बाद शिक्षक को नियुक्ति दे दी गई। एक माह नौकरी के बाद प्राचार्य और बाबू ने फिर पैसे की मांग की तो शिक्षक लखनलाल कोरी ने भोपाल लोकायुक्त को इसकी शिकायत कर दी। आज दोपहर भोपाल से लोकायुक्त की १० सदस्यीय टीम ने पथरोटा आईटीआई में छापामार कार्यवाही करते हुये प्राचार्य जीपी अहिरवाल एवं सहायक ग्रेड २ शेखर गुपचुप को ५ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। अतिथि शिक्षक ने जैसे ही प्राचार्य के हाथों में पैसे दिए उन्होंने इसी राशि से बाबू शेखर गुपचुप को भी २५०० रुपए दे दिये। इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर कार्यवाही की। लोकायुक्त टीआई मनोज मिश्रा ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर धारा ७,८,१२,१३ (१) १३/१/डी/१३ (२) भ्रष्टाचार अधिनियम एवं १२० बी आईपीसी के तहत कार्रवाई की है.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.