इटारसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के अंतर्गत चल रहे नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम में कलाकारों की टीम ने बचपन ए प्ले स्कूल में नन्हे मुन्नों के बीच नाटक के माध्यम से जागरूक करने का काम किया।
नपा द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों के रवैये में सुधार को प्रस्तुत किया। अपने शहर इटारसी को स्वच्छ सर्वेक्षण में नं. 1 बनाने नपा द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज कलाकारों द्वारा एक रोचक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जिसमें बच्चों को खुले में शौच व पेशाब न करने, सूखे व गीले कचरे को पृथक पृथक रखने, सड़क पर केले के छिलके न फेंकने, हर कहीं न थूकने, पौधे लगाने और अपने आसपास सफाई रखने और स्वच्छता सम्बन्धी मोबाइल एप्लीकेशन के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों व स्कूल शिक्षकों को स्वच्छता रखने और किसी और को गन्दगी नहीं करने देने की शपथ दिलाई।
प्ले के माध्यम से समझा, स्वच्छता है जरूरी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









