इटारसी। सिटी पुलिस ने करीब एक वर्ष पूर्व चाकूबाजी की एक घटना का फरार शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना इटारसी में अभियुक्त देवीसिंह उर्फ देवा उफऱ् टीनू पिता अर्जुन राजपूत, उम्र 31 वर्ष, निवासी बुधवाड़ा, थाना बाबई को एक वर्ष पूर्व की गई चाक़ू बाजी के मामले में गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ हत्या के प्रयास धारा 307 और चार वर्ष पूर्व जारी स्थाई वारंट में गिरफ्तार किया गया है। टीआई आरएस चौहान ने बताया कि अभियुक्त शातिर बदमाश है, जिसके विरुद्ध थाना बाबई, जीआरपी थाना इटारसी, सोहागपुर, जिला सागर में लूट मारपीट, बलात्कार, जेब कटिंग के कई अपराध पंजीबद्ध हैं।
फरार वारंटी को गिरफ्तार किया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







