इटारसी।पुलिस ने पिछले छह वर्षों से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। टीआई विक्रम रजक ने बताया कि आरोपी वर्ष 2012 से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया गया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू उफऱ् हेमंत पिता बुद्धा प्रसाद मांझी, 28 वर्ष निवासी ईदगाह मोहल्ला होशंगाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सहायक उपनिरीक्षक सुशील कुशवाह आरक्षक राजेश गौर और शैलेन्द्र की मुख्य भूमिका रही है।
फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








