इटारसी। अखंड राजपूताना सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने आज फिल्म पद्मावती के विरोध में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
समिति के कार्यकर्ताओं ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के विरोध में और फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग एसडीएम को दिए ज्ञापन में की है। समिति के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने के बाद जयस्तंभ चौक पर फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली का पुतला भी फूंका है। समिति का कहना है कि फिल्म का मुख्य किरदार 13 वी सदी की चित्तौढ़ राजघराने की महारानी पद्मावती पर आधारित है। संपूर्ण नारी जाति और राजपूताना रानी पद्मावती के बलिदान से प्रेरणा प्राप्त करते रहे हैं। फिल्म में पद्मावती के गौरवशाली इतिहास और भारतीय संस्कृति से छेड़छाड़ कर प्रदर्शित किया है, जिससे न केवल भारत की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत होंगे बल्कि नारी जाति का अपमान भी होगा। समिति ने निवेदन किया है कि इस फिल्म को जिले के किसी भी सिनेमाघर में प्रदर्शित न होने दिया जाए।
फिल्म पद्मावती के विरोध में पुतला जलाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








