इटारसी। नाला मोहल्ला स्थित ग्वालबाबा के पास तीन युवकों ने फेरी लगाकर चादर बेचने वाले एक व्यक्ति को चाकू दिखाकर पर्स छीन लिया है। व्यापारी के अनुसार उसके पर्स में दो हजार रुपए रखे थे जो तीनों युवक छीनकर फरार हो गये। फरियादी ने थाने आकर सूचना दी तो पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने चादर विक्रेता से आवेदन ले लिया है।
जिला झांसी के देवरीसिंगपुरा रानीपुर निवासी दिनेश पिता भागीरथ लोहारिया ने बताया कि वह चादर बेचने का काम करता है। इन दिनों वह शहर सहित ग्रामीण अंचलों में व्यापार कर रहा था। वह आज शाम को नाला मोहल्ला स्थित ग्वालबाबा के पास से गुजर रहा था कि तीन युवकों ने उसे रोककर चाकू दिखाकर पर्स निकाल लिया। उसके पर्स में दो हजार रुपए रखे थे। पुलिस ने फिलहाल उससे आवेदन लेकर उसे रवाना कर दिया है।
प्लेटफार्म पर छुरा लेकर घूमते पकड़ा
जीआरपी ने आज दोपहर सागर निवासी एक युवक को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से छुरा लेकर घूमते एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक रमेश वर्मा और आरक्षक रामकिशोर ने जाकर प्लेटफार्म क्रमांक 2-3 से मिथलेश चौधरी उर्फ नमकीन पिता रामभरोस 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। युवक मूलत: सागर का निवासी है जो इन दिनों पथरोटा में रह रहा है।








