इटारसी। शनिवार को दोपहर न्यास कालोनी झुग्गी बस्ती के पास तीन युवकों ने एक फेरी वाले के साथ डंडों से मारपीट करके बेचने लायी गई जैकेट छीन ली और बस्ती में जा छिपे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालांकि उसे ढूंढ निकाला, लेकिन बदमाश ने पुलिस सामने ही काफी हंगामा किया और पुलिस वाहन में बैठने से इनकार करता रहा। उसका हंगामा देख एक वक्त तो यह लग रहा था कि बदमाशों पर पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर गर्म कपड़ों का एक सौदागर न्यास कालोनी और पास ही में झुग्गी बस्ती में कपड़े बेचने पहुंचा था। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तीन बदमाशों ने उससे मारपीट करके उससे जैकेट छीन ली और भाग निकले। फेरीवाला के प्रसाद और सहयोगी बहादुर बस्ती में जैकेट और अन्य कपड़े बेचने आए थे। बदमाशों ने उनसे डंडों से बुरी तरह मारा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर बस्ती में ही एक बदमाश को धरदबोचा, लेकिन उसका साथी भाग निकला। आरोपी पुलिस वाहन में बैठने से इनकार करके हंगामा भी करने लगा। वह पुलिस के वश में नहीं आ रहा था। इस दौरान थाने से और बल मंगाया गया और फिर काफी प्रयास करके उसे वाहन में बिठाया गया। पुलिस ने फरियादी के प्रसाद की शिकायत पर आरोपियों सुनील कतिया और शैलेन्द्र उर्फ शिल्लू पर मारपीट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
फेरी वाले से मारपीट, छीनी जैकेट, काबू में आया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








