इटारसी। जीएसटी के विरोध में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर आज बंद की शुरुआत ही विवाह और नाराजी भरी रही। जहां सुबह से जयस्तंभ चौक पर महज़ एक दर्जन व्यापारी ही जुटे वहीं कुछ दुकानदारों ने दुकान बंद करने में आनाकानी की तो बहस बढ़ गई।
आर एम एस आफिस के पास एक होटल संचालक ने ख़ुद को और अपने कर्मचारियों को एक दिन का खर्चा देने के एवज में दुकान बंद रखने की शर्त रख दी तो एक अन्य ने होटल बंद कराने काम यह कहकर विरोध किया कि होटलों को बंद से मुक्त किया है। एक व्यापारी ने कैलाश नवलानी से बहस की तो दूसरे ने पंकज राठौर से। इधर सुबह से ही व्यापारियों की कम संख्या व्यापारियों में नाराजी की वजह बनी। दरअसल बंद के लिए सभी व्यापारियों को सुबह 8 बजे जयस्तंभ चौक पर एकत्र होने को कहा था लेकिन संगठनों के पदाधिकारी ही सवा 9 बजे तक नहीं पहुंचे तो उस समय तक मौजूद 8-10 व्यापारी ही अपने नेताओं के प्रति मन में गुस्सा लिए निकल पड़े।
चाय-नाश्ता की दुकान बंद कराई
एक माइक लगा रिक्शा लेकर एक दर्जन से भी कम व्यापारी रेलवे स्टेशन के सामने दुकान बंद कराने निकल पड़े। यहां गुमटियों में सारी दुकानें ख़ुली थी। ज्यादातर चाय-नाश्ता की दुकान खुली थी जिन्हें बंद कराया।
बंद की शुरुआत हुई विवाद और नाराजी से
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







