जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा
इटारसी। एकीकृत बाल विकास परियोजना इटारसी व केसला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का 5 दिनी ईसीसीई प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी में लागू किए जाने वाले शाला पूर्व शिक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान ईसीसीई समन्वयक हिना खान एवं वीरेन्द्र राजपूत ने कार्यकर्ताओं को बच्चे के विकास के विभिन्न चरण, उसके सीखने की क्षमता एवं बाल मन की समझ को पावरपाइंट के माध्यम से बताया। पर्यवेक्षक सीमा मेहरा, कमलेश वर्मा, सुनीता कोगाहे, रामेती मेहरा, मंजुलता लवानिया ने आंगनवाड़ी केन्द्र का समय-सारणी अनुसार संचालन व इमेज मैनेजमेंट का प्रशिक्षण में बताया कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों की शाला जाने पूर्व तैयारी आंगनवाड़ी में अनौपचारिक शिक्षा द्वारा कैसे कराई जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न आंगनवाड़ी दायित्वों का रोल प्ले किया जिसमें परियोजना अधिकारी योगेश घाघरे ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी एवं राज्य स्तरीय अवार्ड प्राप्त अटल बाल पालक डॉ. यूके शुक्ला ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर शाला पूर्व शिक्षा संबंधी कार्य करने हेतु पे्ररित किया।
बचपन से ही होगा बच्चों में सर्वांगीण विकास
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








