---Advertisement---

बच्चे पढ़ेंगे तो राष्ट्र आगे बढ़ेगा – विधानसभा अध्यक्ष डॉ.शर्मा

By
On:
Follow Us

शासन बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए कृतसंकल्पित है – प्रभारी मंत्री
होशंगाबाद। प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण, उद्यानिकी, वन राज्य मंत्री तथा होशंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रकाश मीना ने ज्ञानोदय संभागीय आवासीय विद्यालय परिसर का लोकार्पण किया। म.प्र. अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत 18 करोड की लागत से निर्मित इस आवासीय विद्यालय में लगभग 350 विद्यार्थी अध्ययनरत है। लोकार्पण अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीताशरण शर्मा ने कहा कि म.प्र. शासन की महत्वाकांक्षी योजनान्तर्गत इस आवासीय विद्यालय का निर्माण किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करते है। शिक्षा के क्षेत्र में पीछे रह जाने वाले लोगों को शिक्षा का अवसर मुहैया कराने के लिए उक्त आवासीय hbad18817 1विद्यालय का निर्माण किया गया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्तमान में 156 छात्र एवं 150 छात्राओं के रहने की व्यवस्था आवासीय परिसर में है। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों को शिक्षा का अवसर मिलेगा वो पढ़ेगें तो राष्ट्र भी आगे बढ़ेगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में भविष्य में 600 विद्यार्थीयों के रहने की अनुशंसा की गई है। इसके लिए लगभग 13 करोड़ की राशि भी प्राप्त हो गई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नए आवासीय परिसर की शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि सभी विद्यार्थी यहां से पढ़कर अपने देश का एवं अपने परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों को देश का अच्छा नागरिक बनाएं। लोकार्पण के अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री मीना ने कहा कि म.प्र. शासन बच्चों के शिक्षण के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। शासन ने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को जिनका चयन उच्च कोर्स जैसे जेईई, आईटीआई या अन्य कोर्स में हुआ है उनकी फीस का भार वहन करती है साथ ही ऐसे विद्यार्थियो को लैपटॉप भी दिये जा रहे हैं।
श्री मीना ने कहा कि बेटा और बेटियों की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री 10 हजार करोड़ रूपये की राशि का भी प्रावधान आवश्यकता पड़ने पर करेंगे। मुख्यमंत्री ने म.प्र. को देश के प्रथम पंक्ति का राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने आवासीय विद्यालय के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
hbad18817 3इसके पूर्व समारोह में नरसिंहपुर होशंगाबाद सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने आवासीय भवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी विकास के कार्य में प्रदेश ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यहां के एवं केसला आश्रम शाला के शिक्षक अपना शतप्रतिशत योगदान दे रहे हैं। सांसद ने बताया कि म.प्र. शासन उच्च शैक्षणिक संस्थाओ में प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस देती है। पहले साल शासन ने एक हजार करोड़ का प्रावधान किया था दूसरे साल 2 हजार करोड़ एवं 5 वर्षों में 10 हजार करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान किया जाएगा।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती चन्द्रकांता सिंह ने ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के अंदर प्रशासनिक व्यवस्था है। खेलकूद की, कल्चर की गतिविधियां भी होती है। चयनित शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाता है। साथ ही 13 करोड़ की लागत से एक्सटेंशन का कार्य भी चल रहा है। वर्तमान में 350 बच्चे अध्ययनरत है। इस वर्ष कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा है।
लोकार्पण कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, श्री हरिशंकर जायसवाल, पियूष शर्मा, अपर कलेक्टर श्री मनोज सरियाम, सहायक कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, आदिवासी विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण, शिक्षक एवं विद्यार्थीगण मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.