इटारसी। जीनियस प्लानेट स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा बनाए एक्टीविटी वर्क की एक प्रदर्शनी का आयोजन अभिभावकों के लिये किया। इस प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट वर्क, राखियां, ग्रीटिंग काड्र्स, कढ़ाई एवं रंगों से सजाए रूमाल, गिफ्ट पैकिंग, सजाए नारियल एवं चाट्र्स का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में अभिभावकों ने विद्यार्थियों द्वारा किए कार्य की प्रशंसा की। विद्यालय द्वारा इस प्रकार की प्रदर्शनी का आयोजन आगामी दिनों में भी किये जाने की अनुशंसा अभिभावकों ने की। स्कूल संचालिका मनीता जाफर सिद्दीकी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में सृजनात्मकता को बढ़ाती हैं, बच्चा अपने सपनों को नया आकार दे पाता है। आगे भी स्कूल में इस तरह की गतिविधियां होती रहेंगी। प्रदर्र्शनी में उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार विद्यालय के प्राचार्य विशाल शुक्ला ने किया।
बच्चों की एक्टिविटी पर लगी प्रदर्शनी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








