बहिष्कार की शपथ ली
इटारसी। जीनियस प्लानेट स्कूल में आज बच्चों व स्टाफ ने मिलकर दीपावली मनायी। बच्चों ने पोस्टर, ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर सुंदर मनमोहक रंगोली सजायी और एक से बढ़कर दीवाली विषय पर आकर्षक पेंटिंग बनायी।
बच्चों ने टीचर्स के साथ फुलझड़ी, अनार, चखरी आदि पटाखे जलाये। स्कूल संचालक मो. जाफर सिद्दीकी ने इस दौरान यह संदेश दिया कि दीपावली खुशियों का त्योहार है, इसे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पूरे जोश व उत्साह से मनाना चाहिये। यह त्योहार हमें यह सिखाता है कि किस प्रकार अंधेरे का अंत करके प्रकाश पूरी दुनिया में रोशन होता है। संचालक मनीता सिद्दीकी ने बच्चों को सावधानी से पटाखे चलाने की हिदायत दी। प्राचार्य विशाल शुक्ला ने बताया कि आज की प्रतियोगिताओं के सभी बच्चों को स्कूल के कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।
बहिष्कार की शपथ ली
दीपावली से पूर्व सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवीयगंज में छात्र -छात्रों एवं शिक्षक शिक्षकों ने चाइना वस्तुएं, दीये, पटाखे, खिलौने आदि के बहिष्कार की शपथ ली।