इटारसी। वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत जीनियस प्लानेट स्कूल में स्कूल के छात्र एवं छात्राओं के साथ ही स्टाफ के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल के संचालक मो. जाफर सिद्दीकी ने कहा कि बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण जो प्राकृतिक संतुलन बिगडऩे लगा है इसे सही करने का एक ही तरीका है कि अधिक से अधिक वृक्षों को लगा कर प्रकृति को पुन: हरा-भरा किया जाये। इस अवसर पर शाला परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्ष नीम, आंवला, अशोक, मुनगा, हर्रा, बहेड़ा व बादाम आदी पौधों को लगाया गया। स्कूल की संचालक मनीता सिद्दीकी ने कहा कि यदि प्रतिवर्ष प्रत्येक व्यक्ति यह ठान लें कि वह एक वृक्ष न केवल लगायेगा बल्कि उसकी पूर्ण सुरक्षा भी करेगा तो फिर वह दिन दूर नहीं जब हमारी धरती पुन: हरी भरी हो जायेगी। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य विशाल शुक्ला एवं स्टॉफ ने वृक्षारोपण में अपना पूर्ण योगदन दिया।
बच्चों ने किया वृक्षारोपण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







