इटारसी। साईं विद्या मंदिर स्कूल में किण्डर गार्टन के बच्चों ने पोयम रेसीटेशन प्रतियोगिता में भाग लिया।
स्कूल प्राचार्य आलोक गिरोटिया ने बताया कि बच्चों में कान्फीडेंस लेबल को बढ़ाने और वषय को रुचिकर बनाने हेहु विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन किया जाता है। नर्सरी से कक्षा केजी 2 के बच्चों ने इंग्लिश व हिन्दी की कविताओं का उसके भाव के साथ प्रदर्शन किया। शिक्षकों की संयुक्त टीम ने सर्वाधिक अंकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया, प्रस्तुतिकरण, एक्शन, निरंतरता और संख्या के आधार पर चयनकर उन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
बच्चों ने भाव के साथ प्रस्तुत की कविताएं
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







