इटारसी। साईं विद्या मंदिर में आज मंगलवार को मुंबई के आतंकवादी आक्रमण में शहीद हुए जांबाज पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
स्कूल संचालक आलोक गिरोटिया ने बताया कि इतिहास के काले पन्नों में शामिल हो चुके आज के दिन को देश पर हुए बड़े आतंकी हमले के रूप में तो याद रखा ही जाएगा परंतु साथ ही उन देशभक्त शहीदों के योगदान को भी नहीं भुलाया जा सकता जिन्होंने बहादुरी से इन आतताइयों का सामना करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी। एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में साईं विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों और समस्त टीचिंग स्टॉफ ने शहीद हेमंत करकरे, अशोक कामटे, विजय सालस्कर, संदीप उन्नीकृष्णन व तुकाराम ओम्बले को मोमबत्ती जलाकर व मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बच्चों ने 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








